टमाटर पुलियोगरे रेसिपी - Spicy Tomato Rice (Recipe In Hindi)
टमाटर पुलियोगरे रेसिपी - Spicy Tomato Rice (Recipe In Hindi)
Ingredients:
2-1/2 कप चावल - पका ले,3 टमाटर,3 छोटा चमच्च बीसी बेले भात पाउडर,नमक - स्वाद अनुसार,1 छोटा चमच्च चना दाल,1/2 छोटा चमच्च जीरा,1 छोटा चमच्च सफ़ेद उरद दाल,1/2 छोटा चमच्च राइ,1 हरी मिर्च,1 सुखी लाल मिर्च,2 छोटा चमच्च काजू - या मूंगफली,1-1/2 बड़े चमच्च तेल - प्रयोग अनुसार,1/2 छोटा चमच्च हींग
Estimated Time
Preparation time: 5 min
Cooking Time: 10 min
Total Time: 15 min
Cuisine: South Indian Recipes
Course: Main Course
Diet: Vegetarian
How to make टमाटर पुलियोगरे रेसिपी - Spicy Tomato Rice (Recipe In Hindi)
- टमाटर पुलियोगरे बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को काट ले ,
- अब एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और उसकी प्यूरी बना ले ,
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल के गरम होने के बाद इसमें चना दाल, उरद दाल, काजू डाले और 10 से 20 सेकण्ड्स तक पकने दे ,
- 10 से 20 सेकण्ड्स के बाद इसमें जीरा, राइ, हरी मिर्च, सुखी लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता डाले। 30 सेकण्ड्स बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डाले और मिला ले ,
- इसमें बीसी बेले भात पाउडर, नमक डाले और मिला ले ,
- 7 से 8 मिनट के लिए पकने दे और फिर गैस बंद कर दे ,
- इसे एक बाउल में निकाले, इसमें पके हुए चावल डाले और मिला ले ,
- गरमा गरम परोसे। टमाटर पुलियोगरे को टमाटर ककड़ी रायता और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।
Comments
Post a Comment