पनीर बटर मसाला बिरयानी रेसिपी - Layered Paneer Butter Masala Biryani Recipe

 पनीर बटर मसाला बिरयानी रेसिपी - Layered Paneer Butter Masala Biryani Recipe

Ingredients:

1 कप चावल,2 कप पानी,1 छोटा चम्मच घी,1 इलाइची,2 लॉन्ग,1 स्टार अनीस,1/2 इंच दालचीनी,2 पूरी काली मिर्च,नमक - स्वाद अनुसार,1 तेज पत्ता,1/4 कप प्याज - तल ले,1 टहनी हरा धनिया,1 टहनी पुदीना,200 ग्राम पनीर - 1/2 इंच के क्यूब में काट ले,2 टमाटर,2 बड़े चम्मच क्रीम,1 प्याज - काट ले,1 इंच अदरक,3 कली लहसुन,1 हरी मिर्च,1 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर,1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर,1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर,1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी,1 छोटा चम्मच शहद,नमक - स्वाद अनुसार,तेल - प्रयोग अनुसार,1 बड़ा चम्मच काजू - गार्निश के लिए

Estimated Time

Preparation time: 20 min
Cooking Time: 25 min
Total Time: 45 min
Cuisine: North Indian Recipes
Course: Main Course
Diet: Vegetarian 

How to make पनीर बटर मसाला बिरयानी रेसिपी - Layered Paneer Butter Masala Biryani Recipe 

  1. पनीर बटर मसाला बिरयानी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धो कर 30 मिनट के लिए भिगो ले
  2. ,
  3. बिरयानी के लिए चावल बनाने के लिएएक प्रेशर कुकर में घी गरम करें। इसमें इलाइची, लॉन्ग, स्टार अनीस, दालचीनी, पूरी काली मिर्च, तेज पत्ता, डाले और 1 मिनट के लिए पका ले
  4. ,
  5. अब इसमें चावल, नमक, 2 कप पानी डाले और कुकर को बंद कर दे
  6. ,
  7. 2 सिटी आने तक पका ले और गैस बंद कर दे
  8. ,
  9. प्रेशर को अपने आप निकलने दे
  10. ,
  11. कुकर खोले और चावल को एक प्लेट में निकाल कर फैला ले ताकि वो थोड़े ठन्डे हो जाए
  12. ,
  13.  अब इसमें तले हुए प्याज, हरा धनिया, पुदीना डाले और अच्छी तरह से मिला ले
  14. ,
  15. अलग से रख दे
  16. ,
  17.  बिरयानी के लिए पनीर बटर मसाला बनाने के लिए एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें जीरा, इलाइची, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, प्याज डाले और प्याज के भूरा होने तक पका ले
  18. ,
  19. अब इसमें टमाटर, नमक डाले और गैस बंद कर दे
  20. ,
  21. ठंडा होने दे
  22. ,
  23. अब इस मिश्रण को एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस कर पेस्ट बना ले
  24. ,
  25.  एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें यह पिसा हुआ मसाला डाले और 1 मिनट तक पका ले
  26. ,
  27. 1 मिनट के बाद इसमें जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, शहद, कसूरी मेथी डाले और धीमी आंच पर पकने दे
  28. ,
  29.  ग्रेवी में उबाला आने के बाद इसमें पनीर, क्रीम डाले और मिला ले
  30. ,
  31. 1 मिनट बाद गैस बंद कर ले
  32. ,
  33.   बिरयानी बनाने के लिए एक बड़ा बाउल मक्खन से ग्रीस कर ले। इसमें तले हुए प्याज, पुदीना, हरा धनिया डाले। इसके ऊपर चावल की लेयर बना ले
  34. ,
  35. अच्छी तरह से दबा ले
  36. ,
  37.  अब इसपे पनीर बटर मसाला डाले। इन लेयर को फिर से डाले और चावल को सबसे ऊपर वाली लेयर पर रखें। अब एक प्लेट को इसके ऊपर रखें और उल्टा कर दे
  38. ,
  39. परोसे। पनीर बटर मसाला बिरयानी रेसिपी को बूंदी रायता और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Comments

Popular posts from this blog

फ्रूट पचड़ी रेसिपी - Fruit Pachadi (Recipe In Hindi)

Safed Achari Baingan Recipe - White Aubergine in pickled spices

Malabar Kaai Curry Recipe With Nenthrapazham