ड्रंकन नूडल्स रेसिपी - Drunken Noodles Recipe
ड्रंकन नूडल्स रेसिपी - Drunken Noodles Recipe
Ingredients:
200 ग्राम राइस नूडल्स,1/2 कप बेबी कॉर्न - काट ले,1/4 कप शिमला मिर्च (लाल) - काट ले,1/4 कप शिमला मिर्च (पिली) - काट ले,1/4 कप शिमला मिर्च (हरी) - काट ले,1/4 कप थाई बेसिल के पत्ते - काट ले,1/3 कप हरे प्याज,6 कली लहसुन - बारीक काट ले,1 इंच अदरक - बारीक काट ले,1/2 बड़ा चम्मच ब्राउन शक्कर,1/2 बड़ा चम्मच शहद,1 बड़ा चम्मच सोया सॉस,1 बड़ा चम्मच फिश सॉस,1 बड़ा चम्मच श्रीराचा सॉस
Estimated Time
Preparation time: 10 min
Cooking Time: 25 min
Total Time: 35 min
Cuisine: Thai
Course: Main Course
Diet: Vegetarian
How to make ड्रंकन नूडल्स रेसिपी - Drunken Noodles Recipe
- ड्रंकन नूडल्स रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम फ्लैट नूडल्स को उबाल ले ,
- एक सॉसपैन में 2 कप पानी उबाल ले ,
- इसमें चुटकी भर नमक और थोड़ा तेल डाले और तेज़ आंच पर उबलने दे ,
- जब पानी उबले इसमें नूडल्स डाले और नरम होने तक पका ले ,
- ध्यान रखें ज्यादा न उबाले।गैस बंद करें और पानी निकाल दे ,
- नूडल्स को ठन्डे पानी के निचे रखें, ताकि नूडल्स को पकना बंद हो जाए ,
- नूडल्स को एक बाउल में डाले। थोड़ा तेल डाले और अपने हाथो से मिला ले ,
- अलग से रख दे ,
- ड्रंकन नूडल सॉस बनाने के लिए एक मिक्सिंग बाउल में ब्राउन शक्कर, शहद, सोया सॉस, फिश सॉस और श्रीराचा सॉस डाले। इसमें 1 बड़ा चम्मच गरम पानी डाले, मिलाए और अलग से रख दे ,
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें अदरक लहसुन डाले और 30 सेकण्ड्स के लिए पका ले ,
- अब इसमें प्याज डाले और 1 मिनट के लिए पका ले ,
- 1 मिनट के बाद तीनो रंग की शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न डाले और सब्ज़िओ के नरम होने तक पका ले ,
- अब इसमें नमक, राइस नूडल्स डाले और मिला ले ,
- अब इसमें ड्रंकन नूडल सॉस डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले ,
- गैस बंद करें और परोसे। ड्रंकन नूडल्स रेसिपी को बेसिल चिकन और थाई स्टाइल पनीर के साथ वीकेंड के खाने के लिए परोसे। आप इसके साथ टेंडर कोकोनट आइस क्रीम भी परोस सकते है ,
Comments
Post a Comment