बंगाली आलू दम रेसिपी - Bengali Aloo Dum Recipe
बंगाली आलू दम रेसिपी - Bengali Aloo Dum Recipe
Ingredients:
200 ग्राम छोटे आलू - उबालकर छिल्का निकाल ले,2 छोटे चम्मच हल्दी पाउडर,2 इलाइची,1 इंच दालचीनी,2 लॉन्ग,1 तेज पत्ता,1/2 कप टमाटर प्यूरी,1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर,1/2 कप दही,1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर,1 छोटा चम्मच शक्कर,नमक - स्वाद अनुसार,तेल - प्रयोग अनुसार,1 स्टॉक हरा धनिया - बारीक काट ले,1 प्याज - काट ले,1 इंच अदरक - काट ले,3 कली लहसुन,2 हरी मिर्च - काट ले
Estimated Time
Preparation time: 20 min
Cooking Time: 50 min
Total Time: 70 min
Cuisine: Bengali Recipes
Course: Main Course
Diet: Vegetarian
How to make बंगाली आलू दम रेसिपी - Bengali Aloo Dum Recipe
- बंगाली आलू दम रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में प्याज, अदरक, हरी मिर्च, लहसुन डाले और पेस्ट बना ले ,
- अलग से रख दे ,
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले ,
- अब इसमें उबले हुए आलू, हल्दी पाउडर, नमक डाले और सुनहरा भूरा होने तक पका ले ,
- अब एक बाउल में डाले और अलग से रख दे ,
- उसी तेल में थोड़ा और तेल गरम कर ले ,
- इसमें प्याज, अदरक, लहसुन का पेस्ट डाले और पेस्ट को 4 मिनट के लिए पका ले ,
- अब इसमें दालचीनी, लॉन्ग, तेज पत्ता डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले ,
- टमाटर की प्यूरी, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और 2 मिनट तक पका ले ,
- अब इसमें दही डाले और मिला ले ,
- 1 मिनट के बाद इसमें आलू, शक्कर, नमक डाले, मिलाए और कढ़ाई को ढक ले ,
- 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दे ,
- बिच बिच में मिलते रहे ताकि मसाला निचे चिपके नहीं।20 मिनट बाद गैस बंद करें, हरे धनिये से गर्निश करें और परोसे। बंगाली आलू दम रेसिपी को बंगाली लुच्ची, छोलार दाल और लौकी रायता के साथ दिन के खाने के लिए परोसे ,
Comments
Post a Comment